Type Here to Get Search Results !

search tv halchal

*आदर्श एकलव्य मॉडल स्कूल के बच्चें पैदल ही रतलाम कलेक्टर से मिलने पहुंचे, कलेक्टर ने आधे रास्ते डेलनपुर गांव पहुंचकर सुनी विद्यार्थियो की समस्या।*

 *आदर्श एकलव्य मॉडल स्कूल के बच्चें पैदल ही रतलाम कलेक्टर से मिलने पहुंचे, कलेक्टर ने आधे रास्ते डेलनपुर गांव पहुंचकर सुनी विद्यार्थियो की समस्या।*

सैलाना- मंगलवार सुबह आदर्श एकलव्य मॉडल स्कूल के कक्षा दसवी, ग्यारहवीं तथा बारहवीं के करीब 90 विद्यार्थी हास्टल की विभिन्न समस्याओ को लेकर रतलाम कलेक्टर के पास पैदल ही जाने लगे। स्कूल प्रशासन ने उनको लाख समझाया पर वे नही माने। छात्रो का कहना था कि कई बार प्राचार्य को अवगत करवा दिया। लेकिन सिर्फ कोरा आश्वासन मिलता है। खबर मिलते ही एसडीएम मनीष जैन, एसडीपीओ नीलम बघेल भी रास्ते मे बच्चो को समझाने पहुंचे। लेकिन इस बार उन्होंने कलेक्टर से मिलने की ठान ही रखी थी। सभी बच्चे कतारबद्ध होकर तेज चाल में डेलनपूर गांव तक पहुंच गए थे। 

*कलेक्टर आये बीच रास्ते में-*

जब हॉस्टल के बच्चे सैलाना से लगभग 15 किलोमीटर दूर पैदल चलकर डेलनपुर पहुंचे तो उधर जिला कलेक्टर राजेश बाथम ओर जिला पंचायत सीईओ श्रृंगार श्रीवास्तव जनसुनवाई रोककर खुद डेलनपुर गांव तक पहुंचे और यहां सभी बच्चों को रोककर समस्याओं को सुना। दरअसल कलेक्टर को अपने सूत्रों से इन स्कूली विद्यार्थियों के पैदल रतलाम आने की सूचना मिल गई थी।

स्कूल के प्राचार्य नरेन्द्र कुमार गंगवाल ने इसकी सूचना एसडीएम और एसडीओपी को दी। जब तक बच्चे सैलाना से डेलनपुर पहुंच गए थे।

दरअसल प्राचार्य नरेंद्र कुमार गंगवाल ने बच्चों के नाराज होकर कलेक्टर से मिलने जाने की सूचना सैलाना एसडीएम व एसडीओपी को दी। बाद में एसडीएम व एसडीओपी विद्यार्थियों से मिलने डेलनपुर तक पहुंचे पर वे कलेक्टर से मिलने की बात पर खड़े रहे। इसी दौरान जनसुनवाई में मौजूद कलेक्टर राजेश बाथम को बच्चों के आने की खबर मिली। वे तत्काल जनसुनवाई छोड़कर डेलनपुर पहुंचे और बच्चों से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली। विद्यार्थियो ने बताया कि हॉस्टल में शौचालयों में गंदगी, पंखे और लाइट बंद, गणवेश न मिलने जैसी समस्याओं को उठाया। बच्चों का कहना था कि उन्होंने गत सत्र भी हम पैदल आप से मिलने आ रहे थे। तब एसडीएम मनीष जैन साहब के समझाने पर हम बीच रास्ते से ही लोटकर स्कूल के सामने धरना दिया था, उस समय विधायक कमलेश्वर डोडियार भी आये थे और आदिमजाति कल्याण विभाग की सहायुक्त रंजना सिंह भी मौके पर पहुंची थी। तब स्कूल प्रशासन ने लिखित मे दिया था की सभी काम करेंगे लेकिन दो-चार कार्यो को छोड़कर कोई काम नही हुए।

कलेक्टर ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गणवेश की राशि सभी बच्चों के बैंक खातों में जमा करने का आश्वासन दिया।  एसडीएम मनीष जेन को एक नई कमेटी गठन करने के निर्देश दिए। हालांकि, बच्चों ने शुरू में कमेटी के प्रस्ताव को स्वीकार नहीं किया, जिसके बाद कलेक्टर ने अपर कलेक्टर को नई कमेटी बनाने की जिम्मेदारी सौंपी।  समझाइश के बाद बच्चों को बस द्वारा डेलनपुर से सैलाना स्कूल भेजा।

Post a Comment

0 Comments