Type Here to Get Search Results !
search tv halchal

बुथ विजय संकल्प अभियान की बैठक संपन्न

बुथ विजय संकल्प अभियान की बैठक संपन्न 

सैलाना। रविवार दोपहर बाद नगर के तीन शक्ति केंद्र के बुथ विजय संकल्प अभियान की बैठक कार्तिक गार्डन मे संपन्न हुई । बैठक में सैलाना-शिवगढ मंडल प्रभारी सोना शर्मा ने वंदे मात्र भूमि वंदे गीत गा कर मंत्र मुग्ध कर दिया। प्रारंभ मे अतिथियो ने दीनदयाल उपाध्याय व डाक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम प्रारंभ किया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता पुर्व मण्डल अध्यक्ष भूपेन्द्र जायसवाल रहे जिन्होंने संगठन को मजबूत बनाने शासन की योजनाओं पर प्रकाश डाला जिला मंत्री सोना शर्मा ने कहा कि बुथ जीता चुनाव जीता इसलिए हमे अभी से अपने मिशन पर जुट जाना है। मंडल अध्यक्ष श्याम धाकड ने कहा कि हमे  सब शिकवे शिकायत भूलकर भाजपा का काम करना है। भाजपा मंडल प्रभारी सोना शर्मा, भूपेंद्र जायसवाल, मंडल अध्यक्ष श्याम धाकड,पार्षद किशोर कसेरा, मंचासीन थे।

इस दौरान नेता प्रतिपक्ष मुकेश पाटीदार, सुरेन्द्र मेहता,पार्षद कुलदीप सिलावट, सौरभ रांका, रवी शर्मा, नाथु लाल राठोड, बालाराम कसेरा, ललीत चण्डालिया, सुरेश पटवा, मांगीलाल पाटीदार जुनावास, छोगालाल पाटीदार, देवचंद पाटीदार, अनोखीलाल पाटीदार, पंकज राठौड, मुकेश पडियार, लक्की मईड़ा आदि उपस्थित थे।

कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री अम्बिका पाटीदार ने किया। आभार सुभाष भाभर ने माना।

Post a Comment

0 Comments