विश्वमांगल्य सभा ने कार्तिक गार्डन में मनाया मातृ दिवस
सैलाना। रविवार को विश्व मंगल सभा ने कालिका माता के समीप कार्तिक गार्डन में मातृ दिवस मनाया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूजा पाठक मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ क्षेत्र संगठन मंत्री तथा मध्य प्रदेश संयोजक सूरज डामोर की उपस्थिति में मातृ सम्मेलन का आयोजन किया गया पूजा पाठक ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाओं को हर क्षेत्र में जागरूक होना पड़ेगा। महिला स्वयं सेल्फ डिपेंड रहे एसा काम करे। महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ बराबरी का कंधा मिलाकर चल रही है। हमें भारतीय संस्कृति के तहत बच्चों ये संस्कार देना चाहिए कि बच्चा हमे मां कह कर संबोधित करे। कार्यक्रम प्रारंभ होने के पूर्व अतिथियों ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
ये थे मंचासीन
मंच पर पूर्व विधायक संगीता चारेल, विनीता जैन, भारतीय पाटीदार,पूजा पाठक, जनपद अध्यक्ष कैलाश चारेल मंगला बेन, मनीषा सिलावट आदि मंचासीन थे। कार्यक्रम का संचालन सोनाली शर्मा ने किया तथा आभार मनीषा सिलावट ने माना।



Post a Comment
0 Comments