गर्मी से बचने के लिए कर रहे हैं, तरह-तरह के जतन
सैलाना। जून की गर्मी अभी बाकी है, ओर मई माह आधा ही जुजरा ओर इसने लोगो को गर्मी से बेहाल कर दिया। दिनभर लू के थपेड़े चल रहे हैं। सड़कों पर भी खास खरीदारी के लिए ही लोग आते-जाते दिखाई दे रहे है। दोपहर में तो कुछ देर के लिए कई बार सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता है।
इधर दुकानदार त्रिपाल बाध रहे है सड़को पर
बेतहाशा गर्मी से बचने के लिए दुकानों के बाहर सड़क पर आमने सामने व्यवसाय करने वाले व्यवसायियों ने ग्राहकों को धूप से बचाने के लिए दोनो छोर से त्रिपाल बांध कर सड़क पर छांव करने लग गए हैं।
वही कुछ दुकानदार निजी पैसो से दुकान के बाहर ठंडे पानी की नांदे लगा रखी हे। जिससे लोग अपनी प्यास प्याऊ से बुझा रहे हैं। लोग गर्मी से बचने के लिए तरह-तरह के जतन करते देखे जा सकते है।



Post a Comment
0 Comments