Type Here to Get Search Results !
search tv halchal

कीर्ति विहार कॉलोनी में शुरू हुआ पंच दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा समारोह

कीर्ति विहार कॉलोनी में शुरू हुआ पंच दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा समारोह


सैलाना (निप्र) कीर्ति विहार कॉलोनी में श्री मनकामेश्वर एवं खाटू श्याम मंदिर उत्सव समिति के तत्वाधान में रविवार से शुरू पंच दिवसीय श्री खाटू श्याम बाबा मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा एवं पंचकुंडात्मक श्री विष्णु महायज्ञ कार्यक्रम के तहत 21 मई को हिमाद्रि स्नान प्रायश्चित होम, गंगा जल यात्रा, पंचाग पूजन, मंडप प्रवेश स्थापित देवताओं का आव्हान, अग्नि प्रवेश व श्री बाबा श्याम जी की मूर्ति का मृत्रिकाधिवास कार्यक्रम संपन्न हुए।



      25 मई गुरुवार को प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की पूर्णाहुति, महाआरती व महाप्रसादी के साथ समापन होगा।
   रविवार को आयोजन स्थल कीर्ति विहार कॉलोनी में यज्ञाचार्य पंडित जितेंद्र नागर व पंडित नारायण मेहता के आचार्यत्व में उक्त सारे कार्यक्रम संपन्न हुए। नगर व क्षेत्रवासी पांच दिवसीय इस धार्मिक महोत्सव में बढ़-चढ़कर शिरकत कर रहे हैं।      उल्लेखनीय है कि सैलाना के कीर्ति विहार कॉलोनी में बाबा खाटू श्याम मंदिर निर्माण की तैयारियां कई महीनों से चल रही है। इस समय गर्भ गृह बनकर तैयार हो चुका है 27 लाख की लागत से निर्मित होने वाले इस मंदिर में अब तक 11 लाख से अधिक की राशि खर्च हो चुकी है।


 निर्माण जारी-

लगभग 1600 स्क्वायर फीट भूमि पर निर्मित होने जा रहे इस मंदिर में शेष कार्य अब भी चल रहे हैं। शिखर,फर्श सहित अन्य कार्य युद्धस्तर पर जारी है। इस मंदिर का निर्माण उक्त समिति कॉलोनी वासियों व नगर वासियों के जन सहयोग से कर रही हैं। नगर में खाटू श्याम का यह पहला मंदिर होगा-

हवन और खाटू श्याम भजन संध्या भी संपन्न होगी-

यज्ञाचार्य पंडित जितेन्द्र नागर के सानिध्य में रविवार को एक कुंडीय यज्ञ संपन्न हुआ। 24 मई की रात 8:00 बजे खाटू श्याम भजन संध्या भी संपन्न होगी। जिसमें सुखेड़ा की सुरभि जैन व दीपक रावल, बेहपुर के नितेशजी, राणापुर के नवनीत परिहार व संजय पांचाल सहित अन्य कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे।

Post a Comment

0 Comments