खाटू श्याम बाबा महोत्सव के लिए निकाली कलश यात्रा
सैलाना। स्थानीय कीर्ति विहार कॉलोनी मे खाटू श्याम बाबा की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव 21 मई से 25 मई तक सम्पन्न होगा। जिसके तारतम्य मे 20 मई को सांयकाल चार बजे देवरी चौक से पैलेस चौराहे होते हुए कीर्ति विहार कॉलोनी तक बाबा साहब की भव्य शोभायात्रा 11 घुड़सवार व 2 तोपों की साथ सलामी देते हुए निकाली। शोभा यात्रा मे गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। जिनका नगर मे कई जगह पुष्प मालाओ से स्वागत किया।

Post a Comment
0 Comments