Type Here to Get Search Results !
search tv halchal

विश्व पर्यावरण दिवस 22 जून 2023 के उपलक्ष्य में केंद्र सरकार के मिशन लाइव प्रोग्राम के अंतर्गत सैलाना अनुभाग के नगरीय क्षेत्र और जनपद पंचायत क्षेत्र सैलाना में पर्यावरण जागरूकता संबंधी अलग-अलग प्रोग्राम आयोजित किए गए।


 विश्व पर्यावरण दिवस 22 जून 2023 के उपलक्ष्य में केंद्र सरकार के मिशन लाइव प्रोग्राम के अंतर्गत सैलाना अनुभाग के नगरीय क्षेत्र और जनपद पंचायत क्षेत्र सैलाना में पर्यावरण जागरूकता संबंधी अलग-अलग प्रोग्राम आयोजित किए गए।

 
सैलाना। जनपद पंचायत सैलाना के हॉल में पर्यावरण जागरूकता के संदर्भ में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस संगोष्ठी मे पर्यावरण संरक्षण के सात आयामों जिनमें क्रमशः ऊर्जा संरक्षण, जल संरक्षण, भूमि संरक्षण, वायु प्रदूषण से बचाव, स्वस्थ जीवन शैली को अपनाना, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, ई वेस्ट का प्रबंधन और घर में हरित पर्यावरण संबंधी तकनीक को अपनाना शामिल है पर विस्तृत चर्चा की गई। पर्यावरण जागरूकता की संगोष्ठी में अनुभाग स्तरीय सभी विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। जिसमें मुख्य रुप से राजस्व विभाग, ग्रामीण विकास, कृषि विभाग, पशुपालन विभाग, नगर परिषद, पीएचई विभाग, जल संसाधन विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कर्मचारी शामिल रहे। अनुविभागीय अधिकारी मनीष जैन द्वारा पर्यावरण हितैषी तकनीकों को अपनाने और पर्यावरण जागरूकता के संबंध में प्रत्येक आयाम पर विस्तृत चर्चा की गई। और अंत में पर्यावरण बचाने के लिए और आने वाली पीढ़ी को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराने के लिए संघोष्ठी में उपस्थित अधिकारी- कर्मचारियों को शपथ दिलाई गई। सभी अधिकारी कर्मचारियों ने पर्यावरण संबंधी अधिक से अधिक जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।

Post a Comment

0 Comments