अन्य संप्रदाय को युवक को शनि मंदिर पर गलत तरीके से पूजा-अर्चना से रोकने हेतु दिया ज्ञापन।
सैलाना (निप्र) विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल की स्थानीय इकाई के युवाओं ने थाना प्रभारी अय्यूब खान को एक ज्ञापन देकर बोदीना रोड स्थित शनि मंदिर पर कथित रूप से जावरा क्षेत्र के एक अन्य संप्रदाय के व्यक्ति द्वारा गलत तरीके से पूजा-अर्चना कर धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने के कार्य से अवगत कराते हुए विधि सम्मत कार्रवाई की मांग की है।
प्रस्तुत ज्ञापन में कहा गया कि जावरा क्षेत्र के एक अन्य संप्रदाय के युवक द्वारा उक्त शनि मंदिर पर नियमित रूप से जाकर हिंदू बनकर गलत तरीके से पूजा-अर्चना की जा रही है। इससे हिंदू समाज की धार्मिक भावनाएं आहत होती हैं। पुलिस इस मामले को गंभीरता से लेकर तुरंत उचित कार्रवाई करें।

Post a Comment
0 Comments