सैलाना नगर परिषद ने उच्च स्तरीय स्वच्छता हेतु कसी कमर।
सैलाना (निप्र) सैलाना नगर को स्वच्छता सर्वेक्षण में अव्वल बनाने के लिए सैलाना नगर परिषद ने कमर कस ली है। शुक्रवार से निरंतर स्वच्छता अभियान चलाकर पूरे नगर को स्वच्छ व साफ-सुथरा बनाए रखने के अभियान के अंतर्गत कार्य शुरू कर दिया गया है। आमजन को समझाइश भी दी जा रही है कि अपने आसपास के परिवेश को साफ सुथरा बनाए रखें।
नगर परिषद अध्यक्ष चैतन्य शुक्ला व सीएमओ अनिल जोशी ने बताया कि नगर की साफ सफाई व्यवस्था से कोई समझौता नहीं हो सकता। नगर परिषद के सफाई मित्रों ने भी नगर की उच्च स्तरीय साफ-सफाई के लिए कमर कस ली है । इस हेतु जागरूकता रैली भी निकाली गई एवं नगर परिषद कर्मचारियों ने नगर में भ्रमण कर हर जगह दुकानदारों को स्वच्छता का परिवेश बनाए रखने की समझाइश दी व अपील की।


Post a Comment
0 Comments