मोती बंगला में शिव महापुराण कथा शुरू पंडित नागर ने बताई शिव की महिमा।
सैलाना (निप्र) मोती बंगला स्थित कम्युनिटी सभागृह में शिव महापुराण कथा सैलाना के प्रसिद्ध कथावाचक पंडित जितेंद्र नागर के श्री मुख से चल रही है। इस कथा का आयोजन मोती बंगला महिला मंडल द्वारा किया जा रहा है। सोमवार को देर शाम शिव महापुराण कथा में उपस्थित भक्त जनों को संबोधित करते हुए पंडित नागर ने कहा कि शिव की महिमा अपरंपार है। एक बार पूरे मन से शिवमय हो जाओ तो भक्तगण का उद्धार सुनिश्चित है। 14 मई से 20 मई तक कथा का समय शाम 7:00 बजे से रात 10:00 बजे तक रहेगा।
पंडित नागर ने कहा कि शिव कथा श्रवण करने से भक्त जनों की पीढ़ीयो-पीढ़ीयो में भी यदि कोई पिशाच योनि में होता है, तो उसको उस योनि से मुक्ति मिल जाती है। पंडित नागर ने बेलपत्र की महिमा का भी सुंदर बखान शिव महापुराण कथा के दौरान किया।
आयोजन समिति ने नगर व क्षेत्र के भक्त जनों से अपील की कि शाम के समय अपनी नियमित दिनचर्या में से समय निकालकर शिव महापुराण कथा अवश्य श्रवण कर अपना व अपनी पीढ़ियों का उद्धार करें।


Post a Comment
0 Comments