Type Here to Get Search Results !
search tv halchal

प्रवेश प्रक्रिया में विद्यार्थी हित सर्वोपरि रहे - डॉ पाटीदार विद्यार्थी हित में शासन की योजनाएं क्रियान्वित की जाए - आसरा

 प्रवेश प्रक्रिया में विद्यार्थी हित सर्वोपरि रहे - डॉ पाटीदार

विद्यार्थी हित में शासन की योजनाएं क्रियान्वित की जाए - आसरा

सैलाना । राष्ट्रीय शिक्षा नीति के परिप्रेक्ष्य में प्रवेश प्रक्रिया के दौरान प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को पूर्ण मार्गदर्शन प्रदान किया जाए, वे महाविद्यालय में उपलब्ध और उनकी रूचि के विषयों  का चयन कर भविष्य निर्माण कर सकें।  मध्यप्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग ने ऐसी व्यवस्था की है ।

उक्त बात प्रवेश संबंधी प्रशिक्षण प्राप्त कर भोपाल से लौटे महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉक्टर आर पी पाटीदार ने महाविद्यालय में प्रशिक्षण सत्र के दौरान कही। इस अवसर पर विद्यार्थियों को मुख्य , गौण , वैकल्पिक और व्यवसायिक विषयों को चयन करने में रखी जाने वाली सावधानियां तथा  पंजीयन के समय सामान्य रूप से होने वाली गलतियों पर विस्तार से चर्चा की गई।

प्रवेश प्रक्रिया हेतु महाविद्यालय में हेल्प डेस्क का गठन किया जाएगा । सभी प्राध्यापक इसके सदस्य रहेंगे । आज की बैठक में किओस्क सेंटर के प्रतिनिधि भी आमंत्रित थे जिन्हें प्रवेश प्रभारी का फोन नंबर प्रदान किया गया। जिससे वे छात्रों को उचित विषय का चयन करा सके। 


प्रशिक्षण सत्र को संबोधित करते हुए जनभागीदारी समिति अध्यक्ष दिनेश कुमावत  "आसरा " ने विद्यार्थी हित में शासन की व्यवस्थाएं लागू करने की बात की। उनके साथ जनभागीदारी सदस्य श्री ईश्वर कुमावत भी उपस्थित थे।कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य डॉ एस सी जैन ने कियोस्क संचालकों , प्राध्यापकों से  कहा कि अब हम राष्ट्रीय शिक्षा नीति से परिचित हो चुके हैं । विद्यार्थियों को प्रवेश प्रक्रिया के दौरान उनकी रुचि के विषय दिए जाएं जिससे वे भविष्य में इसका उपयोग कर सकें । 


प्रशिक्षण सत्र के दौरान पत्रकार भी आमंत्रित थे जिससे विधार्थी हित में प्रचार-प्रसार हो सके। कार्यक्रम में सभी प्राध्यापक एवं कार्यालयीन स्टॉफ उपस्थित था।अंत में आभार डॉ सौरभ ई लाल ने माना एवं प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित अपने अनुभव भी रखे।

Post a Comment

0 Comments