Type Here to Get Search Results !
search tv halchal

जगत गुरू शंकराचार्य के सानिध्य मै हुआ 171 फीट धर्म ध्वजा का भूमिपूजन, सैलाना के युवराज दिव्यराज सिंह राठौर ने फीता काटकर किया शुभारंभ

 जगत गुरू शंकराचार्य के सानिध्य मै हुआ 171 फीट धर्म ध्वजा का भूमिपूजन, सैलाना के युवराज दिव्यराज सिंह राठौर ने फीता काटकर किया शुभारंभ


 सैलाना (निप्र) करीबी ग्राम अडवानिया में नवनिर्मित दिव्य भव्य मंदिर श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर में मूर्ति स्थापना, प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव के सातवे दिन शुक्रवार को संगीत मय शिव महापुराण के समापन पर प्रदेश की पहली 171 फीट की धर्म ध्वजा का भूमि पूजन अड़वानिया मे हनुमान धाम पर भानपुरा पीठाधीश्वर शंकराचार्य श्री ज्ञानानंद जी महाराज कि कर कमलो से संपन्न हुआ। पंचमुखी हनुमान धाम अडवानिया के श्री आनंद गिरि जी महाराज के नेतृत्व व मार्गदर्शन में यहां बड़ा धार्मिक कार्यक्रम हुआ। सैलाना के युवराज दिव्यराज सिंह राठौर ने शंकराचार्य की उपस्थिती मे फीता काटकर भूमी पूजन का शुभारंभ हुआ । इसके बाद मंदिर प्रांगण मे विशाल भंडारे का आयोजन हुआ जिसमे आसपास के गांव के लोग उपस्थित होकर भंडारे की प्रसादी का लाभ लिया।



  संगीत मय शिवपुराण कथावाचक पंडित जितेन्द्र नारायण नागर ने बताया कि 11 मई गुरुवार को विधि विधान से शुभ मुहूर्त में मंदिर में धर्म प्रेमी जनता के सहयोग से हनुमान जी की मूर्ति की प्राणप्रतिष्ठा संपन्न हुई ।

सत्ता समय के साथ है
 
जगत गुरू शंकराचार्य सैलाना मे विपीन कसेरा के निवास पर कुछ देर रूके। यहा जब पत्रकार ने पुछा कि वर्तमान की जो राजनीति है, वो किधर जा रही है। इसके जवाब मे शंकराचार्य जी ने कहा कि ये तो समय के साथ है,ओर समय बतलता है। दिन बदलते है, ओर सत्ता बदलती है। सत्ता से पक्ष बदलता है। बदलाव वाली स्थिती पर कुछ नही कहा जा सकता है। मौसम कब बदल जाये कह नहीं सकते।




Post a Comment

0 Comments