Type Here to Get Search Results !
search tv halchal

खेतों में पहुंचे कलेक्टर श्री कटेसरिया, सोयाबीन, मक्का और कपास की फसलों का किया अवलोकन सोयाबीन की फलियों से दाने निकालकर उत्पादन का लिया जायजा

 खेतों में पहुंचे कलेक्टर श्री कटेसरिया, सोयाबीन, मक्का और कपास की फसलों का किया अवलोकन

सोयाबीन की फलियों से दाने निकालकर उत्पादन का लिया जायजा


रतलाम - कलेक्टर श्री अजय कटेसरिया ने ग्राम आंबापाड़ा में खेतों में पहुंचकर सोयाबीन, मक्का एवं कपास की फसलों का अवलोकन किया। उन्होंने खेतों में किसानों से चर्चा कर फसलों की स्थिति की जानकारी ली तथा सोयाबीन के संभावित उत्पादन का अनुमान लगाया।

कलेक्टर श्री कटेसरिया ने सोयाबीन की कटाई के बाद मशीन से निकाली जा रही उपज के एकत्रित ढेर का निरीक्षण किया। उन्होंने किसान से चर्चा कर उत्पादन की जानकारी ली तथा खेत में पहुंचकर सोयाबीन की फलियां तोड़ीं और उनमें से दाने निकालकर देखे। उन्होंने फसल की स्थिति का जायजा लेते हुए संभावित उत्पादन का अनुमान लगाया।

इसके पश्चात कलेक्टर ने मक्का एवं कपास के खेतों का भी अवलोकन किया। उन्होंने मक्का की बालियां तोड़कर दाने निकाले तथा कपास के पौधों पर आए फूलों को देखा। इस दौरान उन्होंने खेतों में पहुंचकर फसलों की वास्तविक स्थिति का प्रत्यक्ष अवलोकन किया। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत की सुश्री वैशाली जैन, एसडीएम श्री सुनील जायसवाल सहित संबंधित जिलाधिकारी उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments