सैलाना के समीप अड़वानिया के खेतों से विद्युत मोटर, केबल और अन्य उपकरणों की लगातार चोरी, किसानों में आक्रोश पुलिस को सौंपा आवेदन
सैलाना। नगर एवं सैलाना थाना क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों में चोरियों का सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा। दो दिन पूर्व धामनोद में 15 किसानों के खेतों से कृषि उपकरण चोरी होने का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि बीती रात ग्राम अड़वानिया में सात कृषकों के कृषि उपकरण चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है।
इस संबंध में ग्रामीण किसानों ने गुरुवार को पुलिस थाना पहुंचकर थाना प्रभारी के नाम सामूहिक आवेदन सौंपकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की।
आवेदन में ग्रामीणों ने बताया कि वे अपनी कृषि भूमि पर स्थित कुओं एवं ट्यूबवेल के माध्यम से फसलों की सिंचाई करते हैं। पिछले कुछ दिनों से खेतों में लगे विद्युत उपकरणों की चोरी की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। किसानों के अनुसार, पूर्व में भी अड़वानिया और धामनोद के कुओं एवं ट्यूबवेल से विद्युत केबल चोरी हो चुकी है जिसका आवेदन भी ग्रामीण सैलाना थाने मे दे चूके उसके बाद भी चोरिया रूकने का नाम नही ले रहा है और 14 अक्टूबर 2026 की रात अज्ञात व्यक्तियों द्वारा खेतों में लगे विद्युत केबल, स्टार्टर, विद्युत मोटर एवं अन्य संबंधित उपकरण फिर से चोरी कर लिए गए। जिससे ग्रामीण आक्रोश मे है।
*सिंचाई प्रभावित, किसानों को आर्थिक नुकसान*
ग्रामीणों ने आवेदन में बताया कि वर्तमान में कृषि फसलों की सिंचाई का महत्वपूर्ण समय चल रहा है। ऐसे में विद्युत मोटर एवं केबल चोरी होने से सिंचाई कार्य बाधित हो रहा है। इससे फसलों को नुकसान होने की आशंका के साथ किसानों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ भी पड़ रहा है। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से ग्राम के किसान चिंतित हैं और भविष्य में भी ऐसी घटनाएं होने की आशंका जता रहे हैं।
*रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग*
किसानों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए उनकी सामूहिक शिकायत दर्ज की जाए। घटनास्थल का निरीक्षण कर चोरी गए विद्युत उपकरणों की बरामदगी के प्रयास किए जाएं तथा अज्ञात आरोपियों की पहचान कर उनके विरुद्ध उचित कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही ग्राम अडवानिया के खेतों में रात्रि के समय पुलिस गश्त बढ़ाई जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।
*इन किसानों ने सौंपा आवेदन*

Post a Comment
0 Comments