रानीसिंग में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, मावा और बेसन के लिए नमूने
सैलाना। त्योहारों के मद्देनजर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन रतलाम द्वारा 30 अक्टूबर 2026 को रानीसिंग क्षेत्र में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर नमूने लिए गए।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रीति मंडोरिया द्वारा रानीसिंग स्थित राधेश्याम मावा भट्टी का निरीक्षण कर मावे के दो नमूने लिए गए। वहीं छगनलाल मावा भट्टी से भी मावे का एक नमूना जांच हेतु लिया गया। इसके अलावा मां शक्ति किराना एवं रेस्टोरेंट रानीसिंग का निरीक्षण कर बेसन का नमूना लिया गया।
सभी खाद्य पदार्थों के नमूने खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत गुणवत्ता एवं मानक स्तर की जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजे गए हैं। निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठानों पर साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए।
खाद्य पदार्थों की जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी।



Post a Comment
0 Comments