Type Here to Get Search Results !
search tv halchal

गांधी जयंती पर शासकीय महाविद्यालय सैलाना ने दिया स्वच्छता का संदेश

गांधी जयंती पर शासकीय महाविद्यालय सैलाना ने दिया स्वच्छता का संदेश

2 अक्टूबर 2026 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 157वीं जयंती के अवसर पर शासकीय महाविद्यालय, सैलाना में अहिंसा एवं स्वच्छता के संदेश के साथ महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित की गई। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आर. पी. पाटीदार ने गांधीजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

डॉ. पाटीदार ने इस अवसर पर कहा कि आज के दिन हमें गांधीजी द्वारा दिए गए संदेशों को अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए। गांधी जी के संदेशों के अनुरूप ही उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण के पश्चात महाविद्यालय परिसर में महाविद्यालयीन स्टाफ द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया। महाविद्यालय के प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों ने परिसर की साफ-सफाई की तथा स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। इस अवसर पर महात्मा गांधी के स्वच्छता, सेवा और श्रम के आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम में प्रो. अनुभा कानडे, प्रो. भूपेंद्र मंडलोई, क्रीड़ा अधिकारी रक्षा यादव, प्रो. भरत लाल नागर, डॉ. मंजुला मंडलोई, श्री लक्ष्मण भंवर, श्री विनोद रमन एवं श्री जितेंद्र बसोड़ सहित महाविद्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments