Type Here to Get Search Results !
search tv halchal

पार्षदों ने बारिश के लिए अलम निकालने की विनती की

पार्षदों ने बारिश के लिए अलम निकालने की विनती की


सैलाना। सैलाना सहित पूरे अंचल में इस वर्ष मानसूनी बारिश अपेक्षाकृत कम होने से किसान और आमजन चिंतित हैं। बारिश की कमी के चलते जहां खरीफ फसलों पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं, वहीं आगामी रबी फसल को लेकर भी किसानों की चिंता बढ़ गई है। इसके साथ ही नगर में पेयजल को लेकर भी आमजन चिंतित नजर आ रहा है।

उल्लेखनीय हैं कि इस वर्ष पिछले वर्षों की तुलना में बारिश काफी कम हुई है। इसके चलते कुएं, तालाब सहित अन्य जलस्रोत पर्याप्त रूप से नहीं भर पाए हैं। बारिश की कमी को देखते हुए नगर परिषद के नेता प्रतिपक्ष मौके पटेल, पार्षद विशाल धाभाई, पार्षद कुलदीप सिलावट, कसेरा समाज अध्यक्ष राजेंद्र कसेरा सहित अन्य लोगों ने बोहरा समाज के आमिल साहब हुसैन भाई से मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्र में अच्छी बारिश के लिए अलम (जुलूस) निकालकर बारिश की प्रार्थना करने का निवेदन किया। आमिल साहब हुसैन भाई ने सभी की भावनाओं का सम्मान करते हुए आश्वस्त किया कि बारिश की प्रार्थना के लिए शीघ्र ही अलम निकालने का निर्णय लिया जाएगा। बारिश की कमी के बीच नगरवासियों को अब अच्छी बारिश की उम्मीद है, ताकि जलस्रोतों में पानी की आवक बढ़े और फसलों को भी राहत मिल सके।

Post a Comment

0 Comments