छात्रों की गूंज’ अभियान में सैलाना में गूंजा युवाओं का समर्थन
*बस स्टैंड पर ब्लॉक कांग्रेस के केम्प में बड़ी संख्या में छात्रों ने कराया QR कोड रजिस्ट्रेशन, राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम के लिए दिया समर्थन*
सैलाना। आगामी 19 सितंबर को इंदौर में आयोजित होने वाले ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर शुक्रवार को सैलाना में बस स्टैंड पर ब्लॉक कांग्रेस के तत्वावधान में विशेष केम्प आयोजित किया गया। केम्प में बड़ी संख्या में छात्र एवं युवा शामिल हुए। छात्रों ने कार्यक्रम में विशेष रुचि दिखाते हुए QR कोड के माध्यम से अपना रजिस्ट्रेशन कराया तथा राहुल गांधी के समर्थन में अपनी सहभागिता दर्ज की।
केम्प के दौरान उपस्थित कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने युवाओं से शिक्षा, रोजगार तथा विद्यार्थियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर संवाद किया और उन्हें आगामी कार्यक्रम से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष जगदीश पाटीदार एवं पार्षद मंगलेश कसेरा ने कहा कि देश के विपक्ष के नेता राहुल गांधी 19 सितंबर को इंदौर में आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं से संवाद करेंगे। कार्यक्रम में शिक्षा, रोजगार सहित युवाओं से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा और संवाद का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि ‘छात्रों की गूंज’ के माध्यम से युवाओं की आवाज और उनके मुद्दों को सामने लाने का प्रयास किया जा रहा है।
बस स्टैंड पर आयोजित केम्प में युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में छात्रों ने QR कोड स्कैन कर रजिस्ट्रेशन कराया और आगामी कार्यक्रम में सहभागिता के लिए अपनी रुचि दिखाई। आयोजन के दौरान कार्यकर्ताओं ने अधिक से अधिक युवाओं को कार्यक्रम से जोड़ने का आह्वान किया।
ये रहे उपस्थित
कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश डिंडोर, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष व जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष जगदीश पाटीदार, पूर्व मंडी अध्यक्ष श्रीराम चौधरी, हनी गेहलोत, नगर परिषद अध्यक्ष चैतन्य शुक्ला, नगर कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मांडोत, पार्षद मंगलेश कसेरा, हेमंत कुमावत, दिनेश सोनी, धनसुख सुराणा विनोद धभाई कमल पाटीदार राहुल राठौर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं युवा उपस्थित रहे।
19 सितंबर को इंदौर में होगा प्रमुख आयोजन
गौरतलब है कि ‘छात्रों की गूंज’ अभियान का प्रमुख कार्यक्रम 19 सितंबर को इंदौर में प्रस्तावित है, जिसमें राहुल गांधी युवाओं एवं छात्रों से संवाद कर शिक्षा, रोजगार और उनसे जुड़े अन्य विषयों पर चर्चा की जाएगे।

Post a Comment
0 Comments