*गाज बीज पर महिलाओं ने की पूजा-अर्चना, खीर-गजाकड़े बनाकर निभाई परंपरा*
सैलाना। नगर में गाज बीज का पर्व श्रद्धा और पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया। महिलाओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
सुबह से ही घरों में विशेष तैयारियां शुरू हो गईं थीं। महिलाओं ने परंपरा के अनुसार खीर और गजाकड़े बनाकर प्रसाद तैयार किया। कई घरों में एकत्रित होकर पूजा की और एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं। पूजा के बाद प्रसाद का वितरण किया गया। बुजुर्ग महिलाओं ने नई पीढ़ी को गाज बीज से जुड़ी परंपराओं की जानकारी भी दी।

Post a Comment
0 Comments