Type Here to Get Search Results !
search tv halchal

गेहलोत की पुण्यतिथि पर रविवार को कांग्रेसजन उनका पुण्य स्मरण करेंगे।

 गेहलोत की पुण्यतिथि पर रविवार को कांग्रेसजन उनका पुण्य स्मरण करेंगे।

सैलाना। मालवा के गांधी,प्रदेश के पूर्व मंत्री प्रभुदयाल गेहलोत की 9 वीं पुण्यतिथि पर 2 अगस्त रविवार को कांग्रेसजन उनका स्मरण कर उनकी स्मृति में प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान करेंगे।
साथ ही मोती बंगला स्थित गेहलोत की प्रतिमा पर पहुंच कर माल्यार्पण कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लेंगे।
जानकारी के अनुसार इस दिन प्रातः साढ़े दस बजे कांग्रेसजन गेहलोत के तीनों पुत्रों राजेश गेहलोत,जिला कांग्रेस अध्यक्ष हर्षविजय गेहलोत,पूर्व मंडी अध्यक्ष शेखर गेहलोत,पौत्र हनी गेहलोत,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश डिंडोर, शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मांडोत आदि के साथ सैकड़ों कांग्रेसजन प्रतिमा स्थल पहुंच कर माल्यार्पण करेंगे।यही श्रद्धांजलि सभा भी होगी।
तत्पश्चात 11 बजे प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का सम्मान समारोह भी आयोजित किया जाएगा। समाचार पत्र ई-पेपर पोस्टर बना कर दे

Post a Comment

0 Comments