Type Here to Get Search Results !
search tv halchal

विश्व जनसंख्या दिवस पर सांदीपनि मॉडल स्कूल में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से किया जागरूक

विश्व जनसंख्या दिवस पर सांदीपनि मॉडल स्कूल में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से किया जागरूक।

सैलाना। विश्व जनसंख्या दिवस (11 जुलाई) के अवसर पर सांदीपनि शासकीय मॉडल स्कूल, सैलाना में ओजस क्लब के तत्वावधान में विद्यार्थियों द्वारा बढ़ती जनसंख्या और उसके दुष्प्रभावों पर आधारित प्रभावी एवं जीवंत नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया।

नाटक के माध्यम से विद्यार्थियों ने बढ़ती जनसंख्या और सीमित होते संसाधनों के कारण दैनिक जीवन में उत्पन्न होने वाली समस्याओं को सशक्त ढंग से प्रस्तुत किया। साथ ही यह भी बताया कि जनसंख्या वृद्धि पर नियंत्रण एवं जनजागरूकता के लिए आमजन और प्रशासन किस प्रकार मिलकर सार्थक प्रयास कर सकते हैं।

इस प्रस्तुति में विद्यार्थी सिद्धार्थ, तनुष, कार्तिक, खुशी, मानसी, मानवी, वेदिका, गिरीश, चंचल, भावना, ममता, लोकेंद्र एवं प्रतिष्ठा परमार ने प्रभावशाली अभिनय कर दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया।

कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ शिक्षक वैभव दुबे ने प्रार्थना सभा में विद्यार्थियों को विश्व जनसंख्या दिवस के महत्व, बढ़ती जनसंख्या की चुनौतियों तथा जनसंख्या संतुलन की आवश्यकता के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

नुक्कड़ नाटक के सफल आयोजन एवं निर्देशन में ओजस क्लब प्रभारी शिक्षक योगेश परमार का विशेष मार्गदर्शन रहा। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं समाज में जनसंख्या नियंत्रण, संसाधनों के संरक्षण तथा जिम्मेदार नागरिक बनने के प्रति जागरूकता का संदेश देना था।

Post a Comment

0 Comments