Type Here to Get Search Results !
search tv halchal

विश्व धरोहर दिवस पर ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण — विद्यार्थियों ने जाना अपनी सांस्कृतिक विरासत का महत्व

विश्व धरोहर दिवस पर ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण — विद्यार्थियों ने जाना अपनी सांस्कृतिक विरासत का महत्व।

विश्व धरोहर दिवस (18 अप्रैल) के अवसर पर स्थानीय संदीपनी मॉडल उमावि सैलाना के विद्यार्थियों ने *यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया रतलाम इकाई  के तत्वाधान *में..सैलाना के प्रमुख ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक स्थलों का हेरिटेज वाक किया। इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों को अपनी सभ्यता, संस्कृति एवं ऐतिहासिक धरोहर से प्रत्यक्ष रूप से जोड़ना था।

भ्रमण दल में कक्षा 6 से 10 तक के लगभग 150 विद्यार्थी सम्मिलित हुए, जिनके साथ विद्यालय के शिक्षक पद्मिनी डोडियार,योगेश परमार,सुरेश बानिया,नविष्टा अली,सलोनी सोनावा ,नवीन उपाध्याय ,धर्मेंद्र सिंह भी उपस्थित रहे। विद्यार्थियों ने सैलाना की पहचान कीर्ति स्तंभ, केक्टस गार्डन, राजमहल , ऐतिहासिक घंटाघर, नगरनिगम भवन आदि का अवलोकन किया तथा वहाँ उपस्थित जानकार व्यक्तियों से ऐतिहासिक जानकारी प्राप्त की। इस दौरान विद्यार्थियों में इतिहास एवं विरासत के प्रति गहरी जिज्ञासा एवं उत्साह देखने को मिला।


इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य गिरीश सारस्वत ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा —

“विश्व धरोहर दिवस केवल एक तिथि नहीं, यह हम सबके लिए अपनी जड़ों को पहचानने का अवसर है। जो राष्ट्र अपने अतीत को जानता है, वही अपने भविष्य को सुदृढ़ बना सकता है। पाठ्यपुस्तक में लिखी हुई बातें जब हम किसी ऐतिहासिक स्थल पर खड़े होकर अनुभव करते हैं, तब वह ज्ञान जीवंत हो उठता है। मैं चाहता हूँ कि हमारे विद्यार्थी केवल परीक्षा के लिए नहीं, बल्कि एक जागरूक नागरिक बनने के लिए अपनी विरासत को समझें और उसका संरक्षण करें। ये धरोहरें हमारी पहचान हैं — इन्हें सहेजना हम सभी का दायित्व है।”

नगर परिषद के स्वच्छता प्रभारी संदीप भदौरिया ने कहा की कक्षा की चारदीवारी से बाहर निकलकर इतिहास को प्रत्यक्ष देखना और समझना, विद्यार्थियों की सोच को व्यापक बनाता है।

उन्होंने  विद्यार्थियों को धरोहर स्थलों पर स्वच्छता बनाए रखने तथा ऐतिहासिक संपदा के प्रति सम्मान का संकल्प भी दिलवाया 

अशोक गौर द्वारा,यूथ हॉस्टल रतलाम इकाई एवं आयोजन में सहयोग करने वाले सभी का आभार व्यक्त किया गया।

Post a Comment

0 Comments