Type Here to Get Search Results !
search tv halchal

मंगलवार से पुलिस महक में के लिए आयोजित हुआ स्वास्थ्य शिविर। एसडीओपी नीलम बघेल ने की अपील सभी पुलिसकर्मी अपने स्वास्थ्य का परीक्षण अवश्य कराए

 *मंगलवार से पुलिस महक में के लिए आयोजित हुआ स्वास्थ्य शिविर। एसडीओपी नीलम बघेल ने की अपील सभी पुलिसकर्मी अपने स्वास्थ्य का परीक्षण अवश्य कराए*

 सैलाना। पुलिस जवान और अधिकारी अगर शारीरिक रूप से चुस्त,दुरुस्त और स्वस्थ हो तो निःसंदेह वो अपने कर्तव्य को बहुत अच्छे तरीके से अंजाम देगा और ज्यादा अच्छे से जनसेवा कर सकेगा। इसी बात को ध्यान में रखते हुए पुलिस महकमे में पुलिस के लिए भी स्वास्थ्य शिविर जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते है,ताकि उसके उपस्थित हो कर पुलिस के अधिकारी,कर्मचारी भी अपने स्वास्थ्य का परीक्षण करवा कर जरूरत होने पर उपचार ले सके। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन और सैलाना अनुविभागीय अधिकारी पुलिस नीलम बघेल के मार्गदर्शन में सैलाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर आज मंगलवार से पुलिस के लिए स्वास्थ्य शिविर का आयोजन शुरू किया गया जो पूरे सप्ताह चलेगा।


पुलिस अनुविभागीय अधिकारी नीलम बघेल ने ये जानकारी देते हुए बताया कि आज से शुरू इस शिविर का लाभ लेने के लिए पूरे सैलाना पुलिस अनुविभाग के सभी अधिकारियों, जवानों और कर्मचारियों से अपील की गई हैं कि वे समय निकाल कर अपना स्वास्थ्य परीक्षण जरूर कराए।वे स्वस्थ रहेंगे तो अपना काम अधिक मुस्तैदी से करेंगे।स्वस्थ शरीर के अंदर स्वस्थ मस्तिष्क का वास होता हैं। अपराधों के रोकथाम में इस प्रकार के शिविर सहायक होते हैं।अपने विभाग के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों का ध्यान रखना भी हमारी जिम्मेदारी हैं। बघेल ने स्वयं अपना स्वास्थ्य स्वास्थ्य परीक्षण भी करवाया और सभी को अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराने हेतु प्रेरित भी किया।

Post a Comment

0 Comments