Type Here to Get Search Results !
search tv halchal

नकल पर नकेल! सघन जांच के बीच शुरू हुई 12वीं की बोर्ड परीक्षा, तीन केंद्रों पर सख्त पहरा।

नकल पर नकेल! सघन जांच के बीच शुरू हुई 12वीं की बोर्ड परीक्षा, तीन केंद्रों पर सख्त पहरा।

सैलाना। नगर में मंगलवार से कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं प्रारंभ हो गईं। इस वर्ष नगर में तीन परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। सभी केंद्रों पर विद्यार्थियों को परीक्षा कक्ष में प्रवेश देने से पूर्व सघन जांच की गई। जांच के दौरान विद्यार्थियों से पर्स, कम्पास, मोबाइल फोन सहित अन्य अनुचित सामग्री बाहर रखवाई गई, इसके पश्चात ही उन्हें परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया गया।

नगर में पीएम श्री शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सांदीपनी हायर सेकेंडरी स्कूल तथा बायपास स्थित सादिपनी मांडल हायर सेकेंडरी स्कूल को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। मंगलवार को सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक कक्षा 12वीं की पहली परीक्षा आयोजित हुई, जिसमें अंग्रेजी विषय का प्रश्नपत्र रहा।

*परीक्षा में उपस्थित-अनुपस्थित विद्यार्थियों की स्थिति*

पीएम श्री शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के केंद्राध्यक्ष जाहिद खान ने बताया कि केंद्र पर पंजीकृत 111 विद्यार्थियों में से 1 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे।

सांदीपनी हायर सेकेंडरी स्कूल की केंद्राध्यक्ष सुष्मिता निगम ने जानकारी दी कि यहां 177 विद्यार्थियों में से 1 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल नहीं हुए।

वहीं बायपास स्थित सादिपनी मांडल हायर सेकेंडरी स्कूल के केंद्राध्यक्ष अमर सिंह भाभर ने बताया कि केंद्र पर पंजीकृत 144 विद्यार्थियों में से 13 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे।

परियोजना प्रशासक रविंद्र कुमार मिश्रा , शैलजा दवे सैलाना के तीनों केन्द्रो का भ्रमण कर बताया कि मतदान केंद्रों पर चाक चौबंद व्यवस्थाएं बरकरार रही।

Post a Comment

0 Comments