सैलाना को नम्बर 01 बनाने हेतु नगर परिषद् सैलाना में स्वच्छता की बैठक हुई आयोजित।
सैलाना: मंगलवार को नगर परिषद में स्वच्छता शाखा की बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 की तैयारियों को लेकर चर्चा हुई इस बैठक में स्वच्छता शाखा से संबंधित समस्त कर्मचारी मौजूद थे। नगर परिषद अध्यक्ष चैतन्य शुक्ला व मुख्य नगरपालिका अधिकारी मनोज शर्मा ने स्वच्छता सर्वेक्षण की तैयारिया से सैलाना को स्वच्छ सर्वेक्षण में नम्बर 1 बनाये जाने हेतु आवश्यक निर्देश दिये। सफाई मित्रों द्वारा अपने अपने सुझाब रखे व आवश्यक सामग्री कर्मचारियों के लिए ड्रेस कोड, हाथ कचरा गाडी व अन्य आवश्यक सामग्री की मांग रखी। अंत में सैलाना को स्वच्छ बनाने हेतु समस्त कर्मचारियों द्वारा गंदगी नहीं करने व सैलाना को नंबर बनाये जाने की शपथ ली। बैठक नगर परिषद् अध्यक्ष चैतन्य शुक्ला, मुख्य नगर पालिका अधिकारी मनोज शर्मा, लेखापाल भीमसेन लहरी, धीरजसिंह रावत, स्वच्छता प्रभारी धन्नालाल परमार, शैलेन्द्रसिंह राठौर, सफाई जमादार महेश तंवर, हरिओम सिसौदिया, दीपक गोयर व सभी सफाई मित्र उपस्थित थे।


Post a Comment
0 Comments