Type Here to Get Search Results !
search tv halchal

चार जनवरी से लापता युवक सैलाना में मिला, पुलिस ने परिजनों से मिलवाया।

चार जनवरी से लापता युवक सैलाना में मिला, पुलिस ने परिजनों से मिलवाया।

सैलाना- नारायण पिता बाबूलाल धाकड़ (30 वर्ष), निवासी बड़वन फंटा थाना अफजलपुर, जिला मंदसौर, बीते चार जनवरी से लापता था। परिजनों द्वारा उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट आठ जनवरी को थाना अफजलपुर में दर्ज कराई गई थी। रिपोर्ट के बाद से अफजलपुर पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग पाया था।

        इधर सैलाना पुलिस को नगर में भ्रमण के दौरान कीर्ति विहार कॉलोनी में एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया। आरक्षक यशपाल ने समीप जाकर उससे पूछताछ की, जिसमें युवक ने बड़ी मुश्किल से अपना नाम व पता बताया। इसके बाद पुलिस उसे सैलाना थाना लेकर आई।

       थाने में युवक को भोजन कराया गया तथा प्रयासपूर्वक उसके परिजनों का संपर्क नंबर प्राप्त कर माता-पिता से संपर्क किया गया। सूचना मिलने पर परिजन सैलाना थाना पहुंचे।

       सहायक उप निरीक्षक एस.एस. शक्तावत ने बताया कि नारायण से आवश्यक पूछताछ के बाद उसे सुरक्षित उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। परिजन उसे लेकर आगे की कार्रवाई हेतु थाना अफजलपुर में अपने बयान दर्ज कराएंगे।

      परिजनों को देखकर नारायण बेहद खुश नजर आया। वहीं परिजनों ने युवक को सुरक्षित खोज निकालने पर सैलाना पुलिस का आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

0 Comments