सनातन हिंदू सम्मेलन को लेकर नगर परिषद अध्यक्ष ने सम्मेलन के निर्धारित सभा स्थल का निरीक्षण किया।
सैलाना। नगर में प्रस्तावित सनातन हिंदू सम्मेलन को लेकर नगर परिषद अध्यक्ष चेतन्य शुक्ला ने सम्मेलन के निर्धारित सभा स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कार्यक्रम स्थल पर समुचित साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा पेयजल व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि सम्मेलन में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो, इसके लिए सभी आवश्यक तैयारियां समय रहते पूर्ण की जाएं। नगर परिषद अध्यक्ष ने स्वच्छता कर्मियों की तैनाती, कचरा निस्तारण, पानी के टैंकर एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान भवर कुमावत, पार्षद प्रतिनिधि राजेश पाटीदार, पार्षद कुलदीप सिलावट, विपीन कसैरा,पवन कसेरा,अखील राठौड़ तथा नगर परिषद के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।


Post a Comment
0 Comments