Type Here to Get Search Results !
search tv halchal

26 जनवरी को लेकर बैठक संपन्न।

 26 जनवरी को लेकर बैठक संपन्न।

सैलाना : अगामी 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के आयोजन को लेकर एसडीएम तरुण जैन,जनपद अध्यक्ष कैलाशी चारेल ने जनपद सभागृह में एक बैठक ली। बैठक में गणतंत्र दिवस कार्यक्रम की रूपरेखा, ध्वजारोहण, परेड, सांस्कृतिक कार्यक्रम, सुरक्षा व्यवस्था, स्वच्छता, यातायात एवं अन्य व्यवस्थाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। एसडीएम तरुण जैन ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि कार्यक्रम स्थल, प्रभात फेरी, शासकीय कार्यालय में भी तिरंगा फहराना सभी शासकीय कार्यालय में 26 जनवरी के 1 दिन पूर्व विद्युत सज्जा से सभी विभागों को सजाना, स्कूल में मिठाई वितरण करना, 26 जनवरी पर सांस्कृतिक कार्यक्रम सादिपनी हाईस्कूल प्रांगण में किया जाएगा। गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय पर्व है, इसे गरिमा एवं अनुशासन के साथ मनाया जाए। किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। बैठक में उपस्थित अधिकारियों ने अपनी-अपनी तैयारियों की जानकारी दी तथा कार्यक्रम को सफल बनाने का आश्वासन दिया। एसडीएम तरुण जैन ने सभी विभागों को अपने अपनी जिम्मेदारियां सौंपी। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं आयोजन से जुड़े प्रतिनिधि उपस्थित थे।


Post a Comment

0 Comments