Type Here to Get Search Results !
search tv halchal

स्वामी विवेकानंद जयंती के उपलक्ष्य में युवा दिवस पर सामुहिक सुर्य नमस्कार हुआ।

स्वामी विवेकानंद जयंती के उपलक्ष्य में युवा दिवस पर सामुहिक सुर्य नमस्कार हुआ।


सैलाना- शरीर को स्वस्थ रखने के लिए प्रतिदिन सुबह उठकर सभी को व्यायाम व सूर्य नमस्कार करना चाहिए। यह बात  पूर्व विधायक संगीता चारेल ने शासकीय सांदीपनि विद्यालय में सूर्य नमस्कार के दौरान कार्यक्रम में कही।
विद्यार्थियो से चारेल ने कहा कि अच्छा भोजन करना चाहिये। सुबह रोजाना व्यायाम व सूर्य नमस्कार करना चाहिए। जिससे हमारा शरीर स्वस्थ रहे।
विद्यार्थियों को विरेन्द्र मिंडा  ने अपने उद्बोधन में कहा कि सूर्य नमस्कार न केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए उपयोगी है, बल्कि यह मानसिक एकाग्रता और आत्मबल को भी मजबूत करता है। उन्होंने युवाओं से नियमित योग व व्यायाम को जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

अतिथियों के उद्बोधन के बाद शासकीय सांदीपनि विद्यालय के बच्चों ने  जनप्रतिनिधि व शिक्षको के साथ सामूहिक सूर्य नमस्कार की सभी चरण की योग क्रिया की।
कार्यक्रम के दौरान मंचासीन अतिथियों ने मां सरस्वती व विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण कर सूर्य नमस्कार की प्रक्रिया शुरू की गई। साथ ही रेडियो प्रसारण के माध्यम से सभी को मुख्यमंत्री का संदेश सुनाया गया।
इसी दौरान पूर्व विधायक संगीता चारेल, बी एम ओ डॉक्टर शैलेश डांगे, प्राचार्य विरेन्द्र मिंडा, बीईओ संजय नामदेव सहित स्कूल के बच्चे व स्टाफ मौजूद रहा। 
कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ शिक्षक मानसिंह डामोर ने किया तथा आभार राजेश सोनी ने माना।

Post a Comment

0 Comments