Type Here to Get Search Results !
search tv halchal

कच्ची शराब के साथ जिला बदर संदीप जाट दो साथियों के साथ धराया।

कच्ची शराब के साथ जिला बदर संदीप जाट दो साथियों के साथ धराया।


 सैलाना : शनिवार रात सैलाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर जिला बदर संदीप जाट को उसके निवास गांव सकरादा में अपने खेत के पास बने टापरी में दारू बेचते हुए दो साथी हर्ष गुर्जर निवासी सकरावदा तथा विशाल पुत्र मोहन त्रिवेदी निवासी सैलाना को पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस थाना सैलाना से जानकारी के अनुसार तीन-चार दिन पहले भैंसा डाबर निवासी एक महिला ने संदीप जाट व उसके साथियों के खिलाफ सैलाना थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि संदीप अपने साथियो के साथ मेरे घर आकर नंगी नंगी गालियां देकर मेरे साथ मारपीट की। पुलिस ने महिला की रिपोर्ट पर बीएस बीएस की धारा 115 (2), 351(3),3, 5 तथा 296 (2)के तहत मुकदमा पंजीबद किया।

    पुलिस संदीप व उसके साथियों को ढूंढी रही थी तभी शनिवार रात को पुलिस को कोटड़ा फंटे पर सूचना मिली कि दो-तीन व्यक्ति खेत पर गांव सकरावदा में दारू बेच रहै हैं, सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पिंकी आकाश ने उसे पकड़ने के लिए टीम गठित की। टीम में इंस्पेक्टर आनंद बागवान,सब इंस्पेक्टर हितेंद्र सिंह परिहार, सीताराम तेनीवार, आरक्षक फकीरचंद सोलंकी, संदीप भदोरिया, तूफान भूरिया, दिनेश पाटीदार तथा यशपाल को बताए हुए स्थान पर भेजा। वहां जाकर देखा तो जिला बदर संदीप जिसकी पुलिस को तलाश थी अपने खेत में साथियों के साथ नीले रंग की केन मे कच्ची दारू जैसा लेकर बेचने पैदल ही जा रहे थे। पुलिस ने उक्त दारू की जांच करवाई तो केन मे 15 लिटर जहरीली शराब पाई गई। पुलिस ने तुरंत संदीप जाट,हर्ष गुर्जर तथा सैलाना निवासी विशाल त्रिवेदी को गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट के तहत 49 (क)  14 तथा 15 मध्य प्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्यवाही कार्यालय में पेश किया जिससे एक दिन रिमांड पर सैलाना पुलिस को न्यायालय ने सौंपा है।

Post a Comment

0 Comments