इन्द्रावल खुर्द में विधायक समर्थित राकेश डामोर की जीत, समर्थकों में जश्न का माहौल।
सैलाना: मध्यप्रदेश पंचायत उप-निर्वाचन 2025 (उत्तरार्ध) के परिणामों ने सैलाना क्षेत्र में राजनीतिक हलचल तेज कर दी है। ग्राम पंचायत इन्द्रावल खुर्द में हुए सरपंच पद के उपचुनाव में राकेश डामोर (कालू डामोर) ने 188 वोटों के अंतर से एक प्रभावशाली जीत दर्ज की है। विधायक कमलेश्वर डोडियार के बस स्टैंड स्थित कार्यालय पर जोरदार आतिशबाजी की इस जीत को कार्यकर्ताओ की जीत बताया।
आधिकारिक घोषणा के बाद प्रमाणपत्र।
जनपद पंचायत सैलाना के रिटर्निंग ऑफिसर कुलभूषण शर्मा ने 02 जनवरी 2026 को आधिकारिक रूप से परिणामों की घोषणा कर जीत का प्रमाणपत्र दिया। नव निर्वाचित सरपंच राकेश डामोर को भारत आदिवासी पार्टी (बाप) का समर्थन प्राप्त था।
बाप पार्टी के विक्रम चारेल ने कहा कि यह जीत क्षेत्र के विकास और आदिवासी समाज की एकजुटता का प्रतीक है। वहीं, जिला अध्यक्ष चंदू मईड़ा ने भी इस सफलता पर खुशी जाहिर की
विधायक डोडियार ने बताया की 188 वोटों के इस स्पष्ट बहुमत ने यह साबित कर दिया है कि ग्राम पंचायत की जनता युवा और ऊर्जावान नेतृत्व पर भरोसा कर रही है। नवनिर्वाचित सरपंच राकेश डामोर ने अपनी जीत को क्षेत्र के मतदाताओं और कार्यकर्ताओं के संघर्ष की जीत बताया है। उन्होंने संकल्प लिया है कि वे पंचायत में शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं को प्राथमिकता देने की बात कही।

Post a Comment
0 Comments