Type Here to Get Search Results !
search tv halchal

नए साल की 2 तारीख को नगर में घना कोहरा छाया रहा।

नए साल की 2 तारीख को नगर में घना कोहरा छाया रहा।

सैलाना - सुबह के समय घने कोहरे के कारण पूरे नगर की सड़कें, गलियां और प्रमुख चौराहे कोहरे की चादर में लिपटे नजर आए। कोहरे के चलते दृश्यता काफी कम हो गई, जिससे वाहन चालकों को धीमी गति से वाहन चलाने पड़े। सुबह की सैर पर निकले लोगों को भी ठंड के साथ कोहरे का सामना करना पड़ा।

कोहरे के कारण कुछ समय के लिए जनजीवन प्रभावित रहा, वहीं धूप निकलने के बाद स्थिति सामान्य हुई। मौसम में आई इस अचानक ठंडक से लोगों ने गर्म कपड़ों का सहारा लिया और अलाव का सहारा लेते नजर आए।

Post a Comment

0 Comments