Type Here to Get Search Results !
search tv halchal

महिला बाल विकास सैलाना की विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक संपन्न।

महिला बाल विकास सैलाना  की  विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक संपन्न।

सैलाना - महिला एवं बाल विकास विभाग अंतर्गत शासन के निर्देशन अनुसार सहायक संचालक एवं परियोजना अधिकारी श्री रविंद्र कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में समस्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को विभागीय योजना के व्यवस्थित संचालन हेतु परियोजना स्तरीय बैठक के माध्यम से समझाया गया समस्त कार्यकर्ताओं को यह बताया गया कि आंगनबाड़ी केदो पर HCM   अंतर्गत नाश्ता हुआ खाना अनिवार्य रूप से वितरित हो किसी भी प्रकार की कोताही  नहीं बरती जाए इसके साथ ही समूह वाले नियमित रूप से नाश्ता हुआ खाना आंगनवाड़ी पर मीनू अनुसार एवं सही समय से वितरण करवाना सुनिश्चित करें एवं कार्यकर्ता नवीन समय 10:30 अनुसार ही केंद्र का संचालन करें एवं 11 से 22 तक चलने वाले वजन मेला में समस्त कार्यकर्ता  सभी बच्चों का वजन करें एवं सही-सही  एंट्री पोर्टल पर करना सुनिश्चित करें इसके साथ ही  nrc  में भी बच्चों को भर्ती करवाना सुनिश्चित किया जाए विभागीय योजनाओं में लाडली लक्ष्मी योजना प्रधानमंत्री योजना के लक्ष्य को समय से पूर्ण करें वित्तीय वर्ष समाप्ति की ओर है इसके साथ ही विभागीय पोर्टल पोषण ट्रैकर पर समस्त प्रकार की  एंट्री  को अगले दो से तीन दिवस में शत प्रतिशत पूर्ण करना सुनिश्चित करें उक्त विभागीय योजनाएं हितग्राही मूलक योजनाएं हैं जिसका की जन सामान्य पर सीधा प्रभाव पड़ता है अतः इन योजना में किसी भी प्रकार की  लापरवाकी  नहीं बरती जावे कार्यकर्ता है इसका ध्यान रखें और यदि अनियमितता पाई जाती है तो नियम अनुसार कार्रवाई की जाएगी बैठक में सेलाना परियोजना  की पर्यवेक्षक श्रीमती दीपा चौधरी श्रीमती ज्योति गोस्वामी श्रीमती कंचन तिवारी श्रीमती मीना मइडा श्रीमती अमित राठौर श्रीमती अनीता  खांडल श्रीमती रितु सिंह श्रीमती सीमा निनामा महिला एवं परियोजना की समस्त कार्य कर्ता उपस्थित एवं बीसी समरथ  भाटिया का भी इसमें विशेष सहयोग रहा।



Post a Comment

0 Comments