Type Here to Get Search Results !
search tv halchal

सांदीपनि शासकीय मॉडल स्कूल, सैलाना सामुहिक सुर्य नमस्कार।

सांदीपनि शासकीय मॉडल स्कूल, सैलाना सामुहिक सुर्य नमस्कार।




सैलाना - सांदीपनि शासकीय मॉडल स्कूल, सैलाना में विवेकानंद जयंती पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन ।
स्वामी विवेकानंद ने युवाओं को यही संदेश दिया है कि स्वस्थ शरीर में ही एक स्वस्थ मन निवास करता है।  
हमारा शरीर स्वस्थ रहेगा तो हम जीवन में उन लक्ष्यों को सफलतापूर्वक प्राप्त कर सकेंगे जो हमने निर्धारित किए हैं । 
इसी संदेश को प्रसारित  करने के लिए स्वामी विवेकानंद की जयंती को हम युवा दिवस के रूप में मनाते हुए सामूहिक सूर्य नमस्कार करते हैं ।
ये विचार सांदीपनि शासकीय मॉडल स्कूल, सैलाना के प्राचार्य गिरीश सारस्वत द्वारा युवा दिवस के महत्व को रेखांकित करते हुए कही । उन्होंने आगे विद्यार्थियों से कहा कि आत्मविश्वास ही सफलता की कुंजी है । जब मन मस्तिष्क भय से मुक्त होगा तभी हम जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण अपना सकेंगे । अपनी संस्कृति पर गर्व करें  ,यही स्वामी जी के विचारों का सारांश है । 
विद्यालय में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों द्वारा सामूहिक सूर्य नमस्कार एवं प्राणायाम किया गया। एवं माननीय मुख्यमंत्री जी के संदेश का प्रसारण किया गया । 
कक्षा 7 की छात्रा अर्पिता चौहान ने स्वामी विवेकानंद जी के वेदांत दर्शन को अपने भाषण के माध्यम से प्रभावी रूप से प्रस्तुत किया। 
छात्रा छवि निनामा द्वारा स्वामी जी का जीवन परिचय दिया गया।
स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर विद्यालय में नशामुक्त भारत का संकल्प लेते हुए विद्यार्थियों द्वारा मालवी भाषा में नुक्कड़ नाटक का जीवंत मंचन किया गया।
स्वच्छ भारत ,स्वस्थ भारत पर पेंटिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। 
विद्यार्थियों द्वारा स्वदेशी उत्पादों के प्रति जागरूकता हेतु स्वदेशी संकल्प सामूहिक दौड़ का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का संचालन कमलेश पाटीदार द्वारा किया गया । 
आभार खेल प्रशिक्षक अशोक सिंह गौर द्वारा किया गया। 
सूर्य नमस्कार शारीरिक शिक्षा की प्रभारी लक्ष्मी यादव द्वारा किया गया । 
कार्यक्रम में अकादमिक समन्वयक वैभव दुबे ,पद्मिनी डोडियार, ऋषिकांत देवड़ा ,एल एन प्रजापत , रवि जोनवेल , योगेश परमार, अशोक  सिंह गौर , श्वेता नागर , कैलाश मकवाना , रेवसिंह वसुनिया, इमरोज खान , पलक विश्वकर्मा, नाविस्ता अली , सलोनी सोनावा , सुरेश चंद बानिया , भारती बैरागी , नेहा सिंह , सारिका मंडलोई , अश्विन गौतम और धर्मेंद्र सिंह सहित सभी शिक्षकों की उपस्थिति रही।

Post a Comment

0 Comments