Type Here to Get Search Results !
search tv halchal

परशुराम बोर्ड के जिला अध्यक्ष अनुराग लोखंडे का सैलाना नगर में स्वागत।

परशुराम बोर्ड के जिला अध्यक्ष अनुराग लोखंडे का सैलाना नगर में स्वागत।


सैलाना नगर में परशुराम कल्याण बोर्ड के जिलाध्यक्ष अनुराग लोखंडे का आगमन परशुराम समाजजनों व कार्यकर्ताओं द्वारा उत्साहपूर्वक स्वागत किया गया। नगर के विश्राम गृह पहुँचे, जहाँ समाज के वरिष्ठजनों ने पुष्पमालाओं से उनका अभिनंदन किया।

         इस अवसर पर अनुराग लोखंडे ने समाज की एकता, संगठन की मजबूती तथा युवाओं की सक्रिय भागीदारी पर जोर देते हुए कहा कि परशुराम बोर्ड समाजहित में निरंतर कार्य करता रहेगा। उन्होंने सामाजिक समरसता, शिक्षा और सेवा कार्यों को प्राथमिकता देने की बात कही।

श्री लोखंडे ने कहा कि परशुराम बोर्ड समाज को संगठित कर शिक्षा, संस्कार और सेवा के माध्यम से आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। युवाओं को समाजहित के कार्यों से जोड़कर नेतृत्व विकसित किया जाएगा तथा सामाजिक समरसता को मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने सभी समाजजनों से एकजुट होकर सकारात्मक कार्यों में सहभागिता करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में जिला प्रचार प्रसार नीरज शुक्ला, रतलाम नगर अध्यक्ष सुनील दुबे सह सचिव सुशील कुमार दुबे ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

परशु राम कल्याण बोर्ड की सैलाना विधानसभा कार्यकारिणी गठित की गई। जिसमें सैलाना नगर अध्यक्ष नितिन पाठक, सरवन अनुराग शर्मा, शिवगढ़ मिलन पाठक, बाजाना श्याम उपाध्याय सैलाना विधानसभा के दो उपाध्यक्ष सैलाना रवि शर्मा, रावटी हरीश ठक्कर को बनाया गया। नगर के अध्यक्ष द्वारा आगामी बैठक में कार्यकारिणी घोषित करेंगे।

        इस अवसर पर सुधीर व्यास, जितेंद्र नागर, किशोर कसेरा, वर्दीचन्द पाटीदार, प्रमोद भंडारी, प्रवीण रावल, शरद शिकारी, जितेंद्र शर्मा, अंकित शर्मा, विशाल राठौर, शेर सिंह सहित नगर के गणमान्य नागरिक, परशुराम समाज के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन रवि शर्मा ने किया व आभार प्रदीप शर्मा ने माना।

Post a Comment

0 Comments