कोटड़ा से अवैध शराब परिवहन का भंडाफोड़, 11 पेटी प्लेन शराब व 4 पेटी बीयर जब्त।
सैलाना। रविवार की रात्रि को ग्राम कोटड़ा से पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक सफेद रंग की स्विफ्ट कार अवैध रूप से शराब लेकर जा रही है। सूचना के आधार पर थाना प्रभारी पिंकी आकाश के निर्देशन में पुलिस टीम का गठन कर घेराबंदी की गई।
सब इंस्पेक्टर वीर सिंह देवड़ा के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक संदीप भदोरिया, प्रधान आरक्षक निरंजन त्रिपाठी, प्रधान आरक्षक नरेंद्र सिंह झाला, आरक्षक विजय मोहनिया, आरक्षक फकीरचंद सोलंकी, आरक्षक तूफान भूरिया, प्रधान आरक्षक पप्पू वाघेला एवं आरक्षक राजू निनामा द्वारा संदिग्ध स्विफ्ट कार को रोककर जांच की गई।
जांच के दौरान वाहन से 11 पेटी प्लेन देशी शराब एवं 4 पेटी बीयर बरामद की गई, जिसे मौके पर जप्त किया गया। पुलिस द्वारा कार सवार आरोपियों को गिरफ्तार कर थाने लाया गया।
गिरफ्तार आरोपियों में शंकर पिता रमेश, जाति कटरा, पवन पिता रायसिंह वसुनिया भील निवासी पागड़िया महुड़ी।
शामिल हैं। पुलिस द्वारा प्रकरण दर्ज कर आरोपियों से पूछताछ की जा रही है एवं मामले में अग्रिम विवेचना जारी है।

Post a Comment
0 Comments