Type Here to Get Search Results !
search tv halchal

*शादी की खुशियों में मातम: सैलाना के महुडीपाड़ा में 5 वर्षीय बच्ची की पानी के होद में डूबने से मौत*

 *शादी की खुशियों में मातम: सैलाना के महुडीपाड़ा में 5 वर्षीय बच्ची की पानी के होद में डूबने से मौत*


सैलाना- करीबी ग्राम महुडीपाडा में एक पारिवारिक वैवाहिक समारोह में उस समय मातम छा गया, जब परिवार की एक 5 वर्षीय बच्ची की पानी के होद में गिरकर डूबने से मृत्यु हो गई।वह होद में कैसे और कब गिरी? किसी को पता नहीं। दरअसल परिवार में शादी का माहौल होने के कारण किसी का ध्यान उसके ऊपर नहीं गया कि वह खेलते-खेलते कब होद में जा गिरी। बहरहाल पूरे परिवार में मातम छा गया। बच्ची को बाद में सैलाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां उपस्थित चिकित्सक डॉक्टर जितेंद्र सिंह राकवार ने बच्ची के मौत की पुष्टि की साथ ही पोस्टमार्टम कर बच्ची के शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

*ये है, दु:खद मामला-*

घटना की जानकारी के अनुसार सकरावदा के महुडी पाडा में गोवर्धनपुरा के बल्या भीड निवासी दिलीप पिता कैलाश अमलियार की बारात भावना पिता ईश्वर गरवाल के यहां आई थी। ईश्वर गरवाल की बेटी भावना से दिलीप की शादी का समारोह था। सुबह 6:00 बारात आई और हंसी खुशी से शादी की रस्में संपन्न हो गई। फेरे भी हो गए। बाद में लगभग 1:30 बजे ये दु:खद घटना घट गई।

*कैसे हुआ, पता नहीं-*

दूल्हे परिवार की करीबी रिश्तेदार मुस्कान पिता दिलीप पारगी कब अपनी मां से बिछड़ कर खेलते-खेलते घर के ही होद में गिर गई किसी को पता नहीं चला। बाद में जब उसे ढूंढने का प्रयास किया गया तो बच्ची के चप्पल पानी के होद में ऊपर तैरते हुए दिखे। मृतक बच्ची मुस्कान के पिता दिलीप पारगी ने बताया कि दरअसल शादी के सारी रस्में पूरी होने के पश्चात बारातियो और अन्य परिजनों का भोजन चल रहा था। इस दरमियान किसी का ध्यान गया कि मुस्कान नजर नहीं आ रही है। पिता दिलीप ने बताया कि सब उसे ढूंढने का प्रयास करने लगे। इसी दौरान पानी के होद में जब किसी ने झांक कर देखा तो बच्ची मुस्कान के चप्पल तैरते हुए नजर आए। तत्काल परिजन व अन्य पानी के अंदर उतरे बच्ची को बाहर निकाला। व तुरंत सैलाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए। जहां उपस्थित डॉक्टर जितेंद्र सिंह रायकवार ने बच्ची का परीक्षण कर उसे मृत घोषित कर दिया। यह खबर सुनते ही माहौल पूरी तरह गमगीन हो गया। बाद में पुलिस थाने पर भी सूचना दी गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया। उधर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से बच्ची का पोस्टमार्टम कर शव को परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है।

Post a Comment

0 Comments