Type Here to Get Search Results !
search tv halchal

ब्लॉक स्तरीय राष्ट्रीय डेंगू दिवस कार्यशाला आयोजितl

 ब्लॉक स्तरीय राष्ट्रीय डेंगू दिवस कार्यशाला आयोजितl


सैलाना (निप्र) शासकीय चिकित्सालय सैलाना में ब्लॉक स्तरीय राष्ट्रीय डेंगू दिवस की कार्यशाला का आयोजन सीएमएचओ डॉ प्रभाकर ननावरे एवं जिला मलेरिया अधिकारी डॉ प्रमोद प्रजापति के निर्देशन एवं बीएमओ डॉ पीसी कोली के मार्गदर्शन में आयोजित की गई l कार्यशाला मे एमटीएस मुकेश
खांगुड़ा ने बताया कि राष्ट्रीय डेंगू दिवस प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी 16 मई 2023 को ब्लॉक स्तरीय के साथ-साथ सीएचसी सैलाना के समस्त सब सेंटर पर भी आयोजित किया गयाl  इसमें डेंगू के लक्षण जैसे तेज बुखार, सिर दर्द ,जोड़ों में दर्द, एवं कमजोरी होने पर तुरंत शासकीय अस्पताल में इसकी जांच करवाएं I यह बुखार संक्रमित एडिज मच्छर के काटने से फैलता हैl यह मच्छर साफ पानी जैसे कूलर का पानी, गमले का  पानी ,पानी के टैंक, मनी प्लांट के साफ पानी में पनपता है। इस हेतु इन सभी पानी के बर्तनों को सप्ताह में एक बार अवश्य साफ कर देवें एवं पानी के बर्तनों को ढंक कर रखें।
 कार्यशाला में डॉ जितेंद्र रायकवार, डॉ रमेश कटारा, डॉ केशव, कैलाश यादव  बी ई ई धनसिंह रावत,सरिता जाधव ,कप्तान सिंह गौड़ ,आशा  धबाई, राधेश्याम मालवीय, विजय सोनी, अमित शर्मा, प्रफुल्ल भाटी, जयदीप एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments