Type Here to Get Search Results !
search tv halchal

गणेश उत्सव में बच्चों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन

गणेश उत्सव में बच्चों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन

सैलाना। जय बजरंग व्यायामशाला समिति द्वारा गणेश उत्सव के अवसर पर प्रतिदिन विभिन्न मनोरंजक एवं खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। आरती के पश्चात बच्चों के लिए दौड़, चम्मच रेस, डिस्पोजल रेस, बलून रेस, पत्तल रेस एवं चेयर रेस जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। इनमें बच्चे उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं।

गणेश उत्सव कार्यक्रम के आगामी अंतिम तीन दिनों में विशेष आकर्षण के रूप में बच्चों की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, पुरुषों के लिए डांडिया तथा महिलाओं के लिए गरबा रास का आयोजन किया जाएगा। समिति द्वारा आयोजन को लेकर तैयारियां की जा रही हैं।

समिति के सदस्यों ने नगरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होकर बच्चों एवं प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।

Post a Comment

0 Comments