जयश्री शर्मा ने प्रभारी प्राचार्य का पद ग्रहण किया।
सैलाना। शासकीय सांदीपनि विद्यालय सैलाना (जनजातीय कार्य विभाग) में पदस्थ वरिष्ठ उच्च माध्यमिक शिक्षक जयश्री शर्मा ने शासन के आदेशानुसार शासकीय माता शबरी आवासीय कन्या शिक्षा परिसर सैलाना में प्रभारी प्राचार्य का पद ग्रहण किया।
जयश्री शर्मा अंग्रेजी विषय की वरिष्ठ शिक्षिका हैं और लंबे समय से शासकीय सांदीपनि विद्यालय सैलाना में अपनी सेवाएं दे रही हैं। इसके पूर्व वे झाबुआ जिले में भी प्रभारी प्राचार्य के दायित्व का सफलतापूर्वक निर्वहन कर चुकी हैं।
प्रभारी प्राचार्य का दायित्व मिलने पर सांदीपनि विद्यालय के स्टाफ सदस्यों ने जयश्री शर्मा के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं दीं।
वहीं, शासकीय माता शबरी आवासीय कन्या शिक्षा परिसर के स्टाफ सदस्यों ने नवपदस्थ प्रभारी प्राचार्य जयश्री शर्मा का पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया। स्टाफ ने विद्यालय की उन्नति एवं छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए उनके साथ पूर्ण सहयोग करने का विश्वास दिलाया।
प्रभारी प्राचार्य के रूप में जयश्री शर्मा की नियुक्ति से विद्यालय की छात्राओं में भी खुशी का माहौल है। छात्राओं एवं स्टाफ ने उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।


Post a Comment
0 Comments