Type Here to Get Search Results !
search tv halchal

कल्याण केदारेश्वर महादेव की विशाल निःशुल्क कावड़ यात्रा 9 अगस्त से, चार दिवसीय आयोजन

कल्याण केदारेश्वर महादेव की विशाल निःशुल्क कावड़ यात्रा 9 अगस्त से, चार दिवसीय आयोजन।

सैलाना। कल्याण केदारेश्वर महादेव की असीम कृपा से तृतीय वर्ष विशाल निःशुल्क पैदल कावड़ यात्रा का आयोजन 9 अगस्त 2026 से किया जाएगा। कल्याण केदारेश्वर महादेव सेवा समिति सैलाना द्वारा आयोजित इस धार्मिक यात्रा में नगर सहित आसपास के श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया गया है।

आयोजन समिति के अनुसार रविवार 9 अगस्त को प्रातः 10 बजे सैलाना में नगर भ्रमण निकाला जाएगा। नगर भ्रमण नीलकंठेश्वर महादेव शंकर मंदिर, जुनावास रोड सैलाना से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए रतलाम के लिए प्रस्थान करेगा।

चार दिवसीय कावड़ यात्रा 9 अगस्त को केदारेश्वर महादेव से प्रारंभ होकर सैलाना नगर भ्रमण के बाद रतलाम में रात्रि विश्राम करेगी। 10 अगस्त सोमवार को रतलाम से यात्रा प्रारंभ होकर रूणीजा पहुंचेगी, जहां रात्रि विश्राम होगा। 11 अगस्त मंगलवार को रूणीजा से इंगोरिया के लिए प्रस्थान कर इंगोरिया में रात्रि विश्राम किया जाएगा। 12 अगस्त बुधवार को इंगोरिया से यात्रा उज्जैन पहुंचेगी, जहां भगवान महाकाल के दर्शन के बाद यात्रा की वापसी होगी।

समिति ने बताया कि कावड़ यात्रियों के ठहरने एवं भोजन की व्यवस्था के साथ वापसी के दौरान वाहन सुविधा भी समिति द्वारा उपलब्ध कराई जाएगी। आयोजन को सफल बनाने के लिए श्रद्धालुओं एवं नगरवासियों से कावड़ यात्रा और नगर भ्रमण में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की गई है।

आयोजन के प्रमुख सहयोगियों में पंकज (पिंटू) राठौर, गोपाल जाट एवं संजय पाटीदार शामिल हैं। आयोजन कल्याण केदारेश्वर महादेव सेवा समिति सैलाना के तत्वावधान में किया जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments