Type Here to Get Search Results !
search tv halchal

सांदीपनि शासकीय मॉडल स्कूल , सैलाना में प्राथमिक चिकित्सा और संतुलित आहार पर कार्यशाला का आयोजन ।

सांदीपनि शासकीय मॉडल स्कूल , सैलाना में प्राथमिक चिकित्सा और संतुलित आहार पर कार्यशाला का आयोजन।

रतलाम जिला चिकित्सालय की वरिष्ठ चिकित्सक डॉ सरिता खंडेलवाल द्वारा  सांदीपनि शासकीय मॉडल स्कूल , सैलाना के व्यावसायिक शारीरिक और खेल शिक्षा अंतर्गत  प्राथमिक उपचार और संतुलित आहार पर कार्यशाला में विद्यार्थियों को संबोधित किया गया । 

इसके अंतर्गत डॉ खंडेलवाल द्वारा बालिकाओं को शारीरिक और मानसिक विकास में प्रोटीन के संतुलन की आवश्यकता को समझाया गया। फास्ट और जंक फूड के नुकसान भी बताए गए ।मासिक धर्म की नियमितता हेतु खान पान और जीवनशैली में क्या बदलाव किया जाना चाहिए  इससे संबंधित छात्राओं की समस्या और प्रश्नों का समाधान भी किया गया। 


प्राथमिक उपचार के बारे में बताया कि पीड़ित व्यक्ति को सीपीआर किस तरह दिया जाता है , इसका डेमो करते हुए बताया गया कि । सीपीआर तब दिया जाता है जब कोई व्यक्ति बेहोश हो, सांस न ले रहा हो या उसकी दिल की धड़कन रुक गई हो । सीपी आर देने में किन  बातों का ध्यान रखा जाना चाहिए यह भी बताया गया। इसके साथ ही विद्यार्थियों को सांप या बिच्छू के काटने पर क्या उपचार किया जाना चाहिए ,इसके बारे में भी जानकारी दी गई ।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य गिरीश सारस्वत द्वारा भी प्राथमिक उपचार की महत्ता पर कहा गया कि इसकी जानकारी सभी को होना चाहिए ताकि जिससे हम दुर्घटना होने पर प्राथमिक स्तर पर उपचार कर किसी की जान को बचा सके। 

क्योंकि उपचार से सावधानी  बेहतर है ।

कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की शारीरिक शिक्षा प्रभारी लक्ष्मी यादव ने किया । आभार व्यावसायिक कौशल आई टी प्रभारी नाविस्ता अली ने माना।

अतिथि स्वागत रेडक्रॉस प्रभारी पलक विश्वकर्मा ने किया । इस अवसर पर विधालय के श्री अशोक सिंह गौर श्री नविन उपाध्याय श्रीमती क्रिति बैरागी श्रीमती शारदा गौर श्रीमती सारिका मंडलोई शुश्री नेहा देवड़ा आदि उपस्थित थे l

Post a Comment

0 Comments