Type Here to Get Search Results !
search tv halchal

रतलाम जिले में शीत लहर में आई कमी के कारण अब प्रातः कालीन स्कूल पूर्व निर्धारित समय से ही होंगे संचालित, जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी किए आदेश।

रतलाम जिले में शीत लहर में आई कमी के कारण अब प्रातः कालीन स्कूल पूर्व निर्धारित समय से ही होंगे संचालित, जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी किए आदेश।


 सैलाना। जनवरी के प्रथम सप्ताह में शीत लहर के प्रकोप की वजह से प्रातःकालीन स्कूलों के समय में परिवर्तन किया गया था। अब शीत लहर का प्रकोप कम होते ही पूर्व निर्धारित समय पर ही स्कूलों का संचालन करने के निर्देश शिक्षा विभाग ने जारी कर दिए हैं।

 जिला शिक्षा अधिकारी अनीता सागर ने 23 जनवरी को जारी आदेश में कहा हैं कि जिला कलेक्टर के अनुमोदन से इसी माह 6 जनवरी को कड़ाके की ठंड के मद्देनजर पूरे जिले में कक्षा पहली से 12 वी तक के सभी स्कूलों का समय परिवर्तन कर दिया गया था।अब फिर शीत लहर में कमी होने से कलेक्टर के अनुमोदन से ही जिले की सभी शिक्षण संस्थाओं को पूर्व निर्धारित समय पर ही स्कूल संचालन की छूट प्रदान कर दी गई।जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि ये आदेश जिले की सभी शासकीय,अशासकीय शिक्षण संस्थाओं पर लागू होगा।

Post a Comment

0 Comments