Type Here to Get Search Results !

search tv halchal

सैलाना में धूमधाम से संपन्न हुआ 13 जोड़ों का सामूहिक कन्या विवाह, तुलसी विवाह में उमड़ी श्रद्धा

सैलाना में धूमधाम से संपन्न हुआ 13 जोड़ों का सामूहिक कन्या विवाह, तुलसी विवाह में उमड़ी श्रद्धा

सैलाना:  नगर में श्री खाटू श्याम सेवा समिति एवं नगरवासियों के सहयोग से 25 नवंबर को 13 जोड़ों का सामूहिक कन्या विवाह एवं तुलसी विवाह भव्य रूप से संपन्न हुआ। धार्मिक नगरी सैलाना में आयोजित इस पुनीत आयोजन में श्रद्धालुओं एवं नगरवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और नवविवाहित जोड़ों को सुखी दांपत्य जीवन का आशीर्वाद दिया।

आयोजन के तहत श्री ठाकुर जी एवं मां तुलसी विवाह के साथ 13 जोड़ों का सामूहिक कन्या विवाह कराया गया। वैदिक मंत्रोच्चार एवं धार्मिक विधि-विधान के साथ सभी जोड़ों ने सात फेरे लेकर वैवाहिक जीवन की शुरुआत की।

समिति द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में धार्मिक परंपराओं के साथ सामाजिक समरसता एवं सेवा भाव का संदेश दिया गया। आयोजन में शामिल परिवारों एवं नगरवासियों ने समिति के इस प्रयास की सराहना की।


कार्यक्रम के अंतर्गत सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक महाप्रसादी एवं भंडारे का आयोजन भी किया गया। श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण कर धर्म लाभ लिया।

समाज सेवा और धार्मिक परंपरा का संगम बने इस सामूहिक विवाह समारोह को जरूरतमंद परिवारों को सहयोग देने और धार्मिक परंपराओं को आगे बढ़ाने की दिशा में सराहनीय पहल बताया गया। आयोजन में नगरवासियों का सहयोग एवं सहभागिता उल्लेखनीय रही।

आयोजक श्री खाटू श्याम सेवा समिति, सैलाना एवं समस्त नगरवासी का आभार व्यक्त किया ।

Post a Comment

0 Comments