कालिका माता मंदिर में चोरों ने किया चोरी का असफल प्रयास।
सैलाना: नगर के प्रसिद्ध कालिका माता मंदिर में अज्ञात बदमाश रविवार रात 3:00 से 4:00 बजे के बीच में कालिका माता मंदिर के बगल वाला दरवाजे को ऊंचा करके उसके अंदर चले गए। और मंदीर परिसर के अंदर रखा दान पात्र को चोरों ने लोहे के पाइप से उसे तोड़ने का प्रयास किया। लेकिन टूटा नही और इस तरह चोर कुछ भी ले नहीं जा सके। संभवत कोई वाहन या पुलिस का गश्ती वाहन उस क्षेत्र से गुजरा हो, और जिससे वह डर कर भाग गये हो। लेकिन तीनो बदमाशो की हरकतें सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। अब पुलिस सीसीटीवी कैमरे की मदद से चोरों की तलाश में जुटी है।
मंदिर के पुजारी नवनीत शर्मा ने बताया कि सुबह जब मैं आरती के लिए पहुंचा तो मैन गेट का ताला खोलकर अंदर प्रवेश किया अंदर जाकर देखा तो बगीचे की साईड का दरवाजा ऊंचा नीचा दिखाई दिया और परिसर से दान पात्र भी नही दिखा। गर्भ गृह मे जाकर देखा तो सब सुरक्षित था। मैंने तुरंत समिति के अन्य सदस्यों को फोन लगाकर सूचना दी और थाने में भी सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और उन्होंने देखा तो दान पात्र पर तोड़ने का असफल प्रयास किया लेकिन उसे तोड़ नहीं पाए वहीं उनके नकली चीज से चोट भी आई है जिससे मंदिर परिसर में खून ही खून देखा गया। पुलिस ने अपने कब्जे में सीसीटीवी कैमरे की फुटेज जप्त कर ली है। फुटेज के आधार पर पुलिस चोरो को तलाशने में जुट गई है। इधर पुजारी नवनीत शर्मा ने बताया कि एक दिन पूर्व भी मंदिर परिसर में लगी हुई पानी की टुल्लू पंप को अज्ञात बदमाश चूरा कर ले गए थे। जिसका आवेदन थाने में दे रखा है। लेकिन चोर ने दूसरे दिन फिर पुलिस को चुनौति देकर यह हरकत कर दी है।

Post a Comment
0 Comments