Type Here to Get Search Results !
search tv halchal

ऑपरेशन मुस्कान में सैलाना पुलिस अनुविभाग को भारी सफलता, भयमुक्त समाज देना हमारी जिम्मेदारी, -नीलम बघेल।

ऑपरेशन मुस्कान में सैलाना पुलिस अनुविभाग को भारी सफलता, भयमुक्त समाज देना हमारी जिम्मेदारी, -नीलम बघेल।


सैलाना। सैलाना पुलिस अनुविभाग क्षेत्र के सभी चारों पुलिस थानों में बीते माह ऑपरेशन मुस्कान के तहत बेहतरीन कार्य कर पुलिस ने कई परिवारों की मुस्कान लौटाई हैं। अप्रैल माह में ही कुल 21 गुमशुदा नाबालिग बच्चियों को ढूंढ कर उनके परिजनों के सुपुर्द किया। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के मार्गदर्शन और सैलाना एसडीओपी पुलिस नीलम बघेल के नेतृत्व में चले इस सतत अभियान में न केवल नाबालिगों को ढूंढ निकाला गया बल्कि 56 वयस्क गुमशुदा व्यक्तियों को भी ढूंढ कर उनके परिजनों को सुपुर्द करने में पुलिस को ऐतिहासिक सफलता मिली है। इनमें महिला पुरुष दोनों शामिल हैं।

*सराहनीय उपलब्धि*

एसडीओपी नीलम बघेल द्वारा दी गई आधिकारिक जानकारी के अनुसार जिन 21 नाबालिग बालिकाओं को पुलिस ने ढूंढ निकाला हैं उनमें सैलाना पुलिस अनुविभाग के रावटी थाने की 10, सरवन थाना क्षेत्र की 3, और बाजना थाना क्षेत्र की 8 नाबालिग हैं। उन्होंने बताया कि इसी प्रकार 56 गुमशुदा जिन व्यक्तियों को ढूंढ निकाला गया उनमें सबसे अधिक 41 रावटी थाना क्षेत्र के,8 सरवन थाना क्षेत्र के,3 सैलाना थाना क्षेत्र के, और 4 बाजना थाना क्षेत्र के व्यक्ति शामिल हैं।

*सुकून मिलता हैं*

एसडीओपी बघेल बताती हैं कि गुमशुदा लोगों को जब उनके परिजनों के सुपुर्द किया जाता हैं तब परिजनों के चेहरों की खुशी इतना सुकून देती हैं, लगता है जैसे पुलिस की नौकरी में आना सार्थक हो गया। उन्होंने कहा कि न केवल गुमशुदगी के मोर्चे पर बल्कि अपराध के हर मोर्चे पर पुलिस सचेत और सतर्क हैं। समाज को भयमुक्त सामाजिक जीवन देना हमारी जिम्मेदारी हैं।

Post a Comment

0 Comments