सैलाना में श्री देवनारायण भगवान मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव 13 से।
सैलाना नगर में गुर्जर समाज के आराध्य देव भगवान श्री देवनारायण जी के जूनावास स्थित मंदिर जीर्णोद्वारा एवं भगवान श्री देवनारायण की नवीन मूर्ति का प्राण प्रतिष्ठा समारोह दिनांक 14 मई गुरुवार को नगर में चल समारोह के साथ नगर भ्रमण के पश्चात विधि विधान से हवन पूजन कर राजस्थान गुर्जर तीर्थ आसींद से पधारे पंडा जी द्वारा प्राण प्रतिष्ठ की जावेगी एवं उसके पश्चात संपूर्ण सैलाना नगर के सर्व समाज जन एवं अंचल के समाज जनों का सामूहिक भोजन प्रसादी भंडारा कार्यक्रम गुर्जर समाज की ओर से रखा गया है समाज की ओर से सर्व समाज को कार्यक्रम में पधारकर शोभा यात्रा एवं भोजन प्रसादी ग्रहण कर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया गया है।

Post a Comment
0 Comments