सैलाना में राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत।
सैलाना: राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया शुक्रवार देर शाम को बांसवाड़ा- सैलाना मार्ग से होते हुए गृह निवास झालावाड़ के लिए रवाना हुईं। उनके सैलाना आगमन की सूचना मिलते ही स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल बन गया। बोदिना बायपास पर बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता एकत्रित हुए और फूल-मालाओं से उनका आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए उनका अभिनंदन किया। स्वागत कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष कैलाशी बाई चारेल, अनुकूल सोनी, मंडल अध्यक्ष पंकज राठौड़, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्याम धाकड़, राजेश कटारिया पुर्व जनपद अध्यक्ष छोटी सरवन, प्रेम सिंह भाटी भाजपा मंडल छोटी सरवन, अंबिका पाटीदार, सुनील राठौर, शोरभ रांका, सरपंच संघ अध्यक्ष समरथ भाबर, सुंडी सरपंच प्रतिनिधि देश वीर वसुनिया, जनपद सदस्य प्रतिनिधि प्रभुलाल भाभर, गोरी डोडियार, मनोज चारेल, कमलेश चारेल आदि उपस्थित थे। कार्यकर्ताओं ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री का सैलाना आगमन उनके लिए गौरव का विषय है। हालांकि यह एक अल्प प्रवास था, फिर भी सभी ने उनसे मिलकर अपनी शुभकामनाएं व्यक्त कीं। स्वागत उपरांत वसुंधरा राजे सिंधिया गृह निवास झालावाड़ के लिए रवाना हो गईं।

Post a Comment
0 Comments